पहले अग्नि-वायु अब वीरा...कूनो नेशनल पार्क में नर चीतों के बाद अब होगा मादा चीता का दीदार - Samacharline.com

Mumbai’s Redevelopment Revolution, Why India is Next -Isheta Boruah, Aditya Trivedi

Mumbai is being Rebuilt. India is...

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

मध्य प्रदेश

पहले अग्नि-वायु अब वीरा…कूनो नेशनल पार्क में नर चीतों के बाद अब होगा मादा चीता का दीदार

सार

विस्तार

श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क के बाड़े से मादा चीता वीरा को स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बुधवार शाम खुले जंगल में छोड़ा गया है। मादा चीता वीरा को कूनो राष्ट्रीय उद्यान के नयागांव वन क्षेत्र में छोड़ा गया है। यह क्षेत्र पीपल बावड़ी पर्यटन जोन के अंतर्गत आता है। दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी को भारत में चीतों की दूसरी खेप लाई गई थी, जिसमें 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था, उसी में से मादा चीता वीरा भी थी।

बता दें, कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने मादा चीता को खुले जंगल में छोड़ने से पहले कूनो नेशनल पार्क में डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था, जिसमें मादा चीता वीरा पूर्ण रूप से स्वस्थ्य पाई गई। उसके बाद प्रबंधन ने मादा चीता को खुले जंगल में रिलीज कर दिया। खुले जंगल में रह रहे चीतों पर पुणे नेशनल पार्क प्रबंधन द्वारा विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। चीतों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

कूनो नेशनल पार्क का सैर करने वाले पर्यटक अब चीतों का दीदार भी कर सकेंगे। कूनो फेस्टिवल के दौरान रविवार को दो नर चीते अग्नि और वायु को खुले जंगल में छोड़ा था और अब दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता वीरा को सफलतापूर्वक छोड़ दिया गया है। अब कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में चीतों की संख्या तीन हो गई है, जिसमें एक मादा चीता और दो नर चीते शामिल हैं। कूनो के अहेरा पर्यटक क्षेत्र के अंतर्गत पारोंद वन क्षेत्र में दो नर चीते अग्नि और वायु को छोड़ा था। बुधवार को मादा चीता वीरा को नयागांव पिपलबावड़ी क्षेत्र में छोड़ा है, जहां घूमने आने वाले पर्यटक इन्हें देख सकेंगे।

कूनो में वर्तमान में 14 वयस्क चीते और एक चीता शावक है। इनमें सात नर चीते गौरव, शौर्य, वायु, अग्नि, पवन, प्रभाष और पावक हैं। जबकि सात मादा चीतों में आशा, गामिनी, नाभा, धीरा, ज्वाला, निरवा और वीरा शामिल हैं।