साहब! मुझे न्याया दिलाओ, आरक्षक से परेशान होकर महिला ने आईजी से लगाई फरियाद, जानें क्या है मामला - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
उज्जैनमध्य प्रदेश

साहब! मुझे न्याया दिलाओ, आरक्षक से परेशान होकर महिला ने आईजी से लगाई फरियाद, जानें क्या है मामला

सार

विस्तार

गोपाल मंदिर पर दुकान लगाने वाली महिला ने आरक्षक पर शोषण का आरोप लगाकर आईजी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि आरक्षक ने शादी का झांसा दिया था, शिकायत करने पर समझौता कर लिया था। अब फिर से धमका रहा है।

तिलकेश्वर कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने आईजी कार्यालय में आवेदन सौंपते हुए बताया कि उसकी पहचान 10 साल पहले पुलिसकर्मी उमेश भावसार से हुई थी। दो साल बाद उसने शादी का झांसा दिया और मिलने आने लगा। वह पति को छोड़ मायके में रहती थी। इस दौरान उसने शोषण किया और 2021 में उसने शादी से इंकार कर दिया, जिसकी शिकायत महिला थाने पर की।

महिला प्रकोष्ठ में 28 जून 2021 को उसने शादी करने की बात कहकर समझौता कर लिया। उस वक्त तक पति से तलाक नहीं हुआ था। शादी का समझौता करने पर उसने पति से तलाक ले लिया, लेकिन अब आरक्षक ने फिर शादी से इंकार कर दिया है। वह मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर धमका रहा है। महिला का कहना था कि वह चूड़ी की दुकान लगाकर अपना जीवन व्यापन कर रही है। उमेश के खिलाफ उचित कार्रवाई कर मुझे न्याय दिलाया जाए।

वहीं, इस मामले मे उमेश भावसार से चर्चा की गई तो उसका कहना था कि महिला का आरोप झूठा है। वह बेवजह परेशान कर रही है। महिला की झूठी शिकायतों से परेशान होकर न्यायालय में याचिका लगाई गई है। पूर्व में भी शिकायत की थी, जो झूठी पाई गई थी, जिसके बाद महिला ने राजीनामा कर लिया था।