डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित...

नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा मिलने के बाद कैलाश विजयवर्गीय का साल का पहला दिन दिल्ली में बीता। उन्होेंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात की जानकारी उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दी।
9 साल पहले जब अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो उन्होने ही विजयवर्गीय को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देकर केंद्र की राजनीति करने का मौका दिया था। तब वे प्रदेश में नगरीय प्रशासन मंत्री थे। तब उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
9 साल बाद फिर विजयवर्गीय ने नगरीय प्रशासन मंत्री का जिम्मा मिलने के बाद खुद को प्रदेश की राजनीति तक सीमित कर लिया है। उन्होंन गत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा उन्हें सौंपा था। तब उनकी मुलाकात मंत्री शाह से नहीं हो पाई थी। इसलिए सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान वे भाजपा के दूसरे नेता व पदाधिकारियों से भी मिले।