इंदौर में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, सुबह दस बजे तक रहा घना कोहरा - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, सुबह दस बजे तक रहा घना कोहरा

सार

विस्तार

इंदौर में बुधवार देर रात और गुरुवार अल सुबह के बीच भी बूंदाबांदी हुई। घने कोहरे ने इंदौर की सड़कों को भी छुपा दिया था। सुबह 9 बजे तक धुंध और कोहरे के बीच दृश्यता बहुत कम होने की वजह से वाहन चालकों को भी परेशनी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले चार दिन तक बारिश का दौर चलता रहेगा। बुधवार रात में भी इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश हुई है।

दो दिन से हो रही बारिश और कोहरे के बाद मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर और आसपास के जिलों में हो रही बारिश की वजह से तेज ठंड का असर भी दिखाई देगा। एक से दो दिन में तापमान दो डिग्री तक गिर सकती है। अभी दिन में 20 से 22 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है जबकि रात्रि में 9 से 10 डिग्री तापमान दर्ज हो रहा है।

किसानों को होगा फायदा
किसानों का कहना है कि दो दिन से हो रही बारिश की वजह से फसलों को पानी नहीं देना पड़ेगा। बूंदाबांदी से फसलों को बहुत लाभ होने वाला है। संभाग के अधिकांश जिलों में गेहूं और चने की फसल बोवनी की गई है जिसमें पानी से फसलों पर फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा सब्जियों को भी फायदा होने की संभावना है।