एक फरवरी से फिर शुरू होगी तीर्थ दर्शन योजना, बुजुर्ग यात्रियों को रामलला के दर्शन फ्लाइट से कराएंगे - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
मध्य प्रदेश

एक फरवरी से फिर शुरू होगी तीर्थ दर्शन योजना, बुजुर्ग यात्रियों को रामलला के दर्शन फ्लाइट से कराएंगे

सार

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक फरवरी से बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को रामलला के दर्शन कराने फ्लाइट से लेकर जाएगी।

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 22 जनवरी को पूरा देश दिवाली मनाएगा। इस बीच, मध्य प्रदेश सरकार भी बुजुर्ग के लिए तीर्थ दर्शन योजना फिर से शुरू करने जा रही है। राम लला के दर्शन फ्लाइट से भी कराने की योजना है।

जानकारी के अनुसार एक फरवरी से सरकार तीर्थ दर्शन योजना फिर से शुरू करने पर चर्चा कर रही है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इस यात्रा में बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से रामलला के दर्शन कराने ले जाने की भी योजना है। इसमें सभी जिलों से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का चयन कर उनको अयोध्या भेजा जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार भी रामलला के दर्शन के लिए 19 ट्रेनें उपलब्ध करा रही है, जो देश के अलग-अलग कोनों से लोगों को लेकर अयोध्या जाएगी।