सादगी का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ पहुंचे उज्जैन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सादगी, मितव्ययिता और सुशासन के मंत्र को आत्मसात...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सादगी, मितव्ययिता और सुशासन के मंत्र को आत्मसात...
चंडीगढ़, 28 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अंबाला...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में शिप्रा तट पर...

मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले में एक बार फिर से बुलडोजर चलने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में प्रशासन ने सोमवार (15 जनवरी) को उज्जैन में चार मकानों को जमींदोज कर दिया। जिन बदमाशों के मकान पर कार्रवाई हुई उन पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया है। आरोपियों पर ब्लैकमेलिंग सहित कई गंभीर अपराध दर्ज है।
धार्मिक नगरी उज्जैन में पुलिस ने पिछले दिनों कुछ बदमाशों के खिलाफ मीडिया कर्मी और समाज सेवा की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस और जिला प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए मकान तोड़ने की कार्रवाई की है। उज्जैन एसपी सचिन शर्मा के मुताबिक, आरोपी अभय तिरवार पर दस हजार रुपये का इनाम है। आरोपी के खिलाफ लगभग 25 अपराध दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अभय के महाशक्ति नगर, साई बाग कॉलोनी और पूजा परिसर में तीन मकान को जमींदोज कर दिया गया।