गणतंत्र दिवस : उज्जैन में पहली बार मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे - Samacharline.com

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

गणतंत्र दिवस : उज्जैन में पहली बार मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे

rahagiri-aayojan

उज्जैन। उज्जैन जिला मुख्यालय में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में भाग लेकर ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री प्रात: 8.58 बजे समारोह स्थल पर आयेंगे, इसके बाद प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे, परेड की सलामी लेंगे एवं बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन बजेगी। इसके बाद मप्र गान होगा। मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9.10 बजे से मुख्यमंत्री सन्देश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में प्रात: 9.40 बजे से हर्षफायर एवं मार्चपास्ट के बाद 9.55 बजे से विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों का प्रदर्शन होगा। तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रात: 10.10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा पारितोषिक वितरण करेंगे।