आपदा के प्रत्येक चरण में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका -प्रकाश चंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए प्रशिक्षु अधिकारी
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय...
– First state-level mapping programme for...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। इस बजट में मध्यम वर्ग का खास ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री ने बजट में मध्यम वर्ग के लिए कुछ योजनाओं का ऐलान किया है। इनमें सीतारमण मध्यम वर्ग के लिए अलग से आवास योजना शुरू करने की बात कही। इतना ही नहीं मिडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रूफटॉप सोलर एनर्जी को लेकर बड़ा एलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे मध्यम वर्ग को हर साल बिजली में खर्च होने वाली बड़ी राशि बचाने में मदद मिलेगी।
1. मध्यमवर्ग के लिए आवास
वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि मध्यमवर्ग के लिए सरकार नई योजना बनाएगी। उन्होंने हमारी सरकार किराए के मकानों या झुग्गी-झोपड़ी या चाल और अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले मध्यम वर्ग के पात्र लोगों को अपने स्वयं के मकान खरीदने या बनाने में सहायता करने के लिए योजना शुरू करेगी।
2. छत पर सौर प्रणाली लगाना (रूफटॉप सोलराइजेशन) और मुफ्त बिजली
सीतारमण ने मध्यम परिवारों के लिए एक और बड़ी स्कीम के जरिए मदद का एलान किया। उन्होंने एक करोड़ परिवारों को रूफटॉप सोलर एनर्जी योजना के कवरेज में लाने की बात कही। सीतारमण के एलान के मुताबिक, छत पर सौर प्रणाली लगाने से एक करोड़ परिवार प्रत्येक महीने 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्राप्त कर सकेंगे।