रोजगार मेला : पीएम ने 1 लाख से ज्यादा युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, ‘कर्मयोगी भवन’ का किया शिलान्यास - Samacharline.com

असाधारण व्यक्तित्व और अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे विनोद कुमारजी

आज एक साधारण सी वेशभूषा में...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है पुस्तक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

मुख्यमंत्री धामी ने SDRF उत्तराखंड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, दक्षता और सेवा समर्पण का प्रतीक है यह उपलब्धि : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य...

देशहोम

रोजगार मेला : पीएम ने 1 लाख से ज्यादा युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, ‘कर्मयोगी भवन’ का किया शिलान्यास

रोजगार मेला : प्रधानमंत्री मोदी ने आज लाखों युवाओं को बड़ी सौगात दी है। पीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत नवनियुक्त भर्तियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राजधानी दिल्‍ली में समेकित कर्मयोगी भवन परिसर के पहले चरण का शिलान्‍यास भी किया। इस दौरान पीएम ने युवाओं को संबोधित भी किया।

रोजगार मेला : ‘भारत सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया’

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि , ‘पहले की सरकारों में नौकरी के लिए विज्ञापन जारी होने से लेकर नियुक्ति पत्र देने तक बहुत लंबा समय लग जाता था। इस देरी का फायदा उठाकर उस दौरान रिश्वत का खेल भी जमकर होता था। हमने भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है। सरकार का बहुत जोर है कि भर्ती प्रक्रिया एक तय समय के भीतर पूरी कर ली जाए। इससे हर युवा को अपनी योग्यता साबित करने का समान अवसर मिलने लगा है। आज हर युवा के मन में विश्वास है कि वो कड़ी मेहनत और अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी जगह बना सकता है।’

‘BJP ने 1.5 गुना ज्यादा सरकारी नौकरियां दी’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से ही भाजपा का प्रयास रहा है कि नौजवानों को भारत सरकार के साथ जोड़कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण का सहभागी बनाएं। पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार ने अपने 10 साल में जितनी सरकारी नौकरियां दी थीं, उससे लगभग 1.5 गुना ज्यादा सरकारी नौकरियां भाजपा की सरकार ने अपने 10 सालों में दी हैं।

‘रूफ टॉप सोलर योजना से मिलेगा रोजगार’

इस दौरान पीएम ने रूफ टॉप सोलर योजना की भी बात की। उन्होंने कहा छत पर सोलर पैनल लगाने वालों को डबल फायदा होगा। उनका बिजली बिल जीरो होगा और जो अतिरिक्त बिजली वो पैदा करेंगे उससे आय भी होगी। रूफ टॉप सोलर की इतनी बड़ी योजना से देश में रोज़गार के भी लाखों अवसर बनेंगे।