केजरीवाल गिरफ्तारी : आज पूरी दिल्ली में प्रदर्शन करेगी AAP, होलिका दहन के साथ फूंका जाएगा पुतला - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
अन्य प्रदेशदेश

केजरीवाल गिरफ्तारी : आज पूरी दिल्ली में प्रदर्शन करेगी AAP, होलिका दहन के साथ फूंका जाएगा पुतला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी रविवार 24 मार्च को पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी. आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में किया जाएगा. इस दौरान होलिका दहन के समय पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा.

आम आदमी पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन में होलिका दहन के समय पुतला फूंका जाएगा इसके साथ ही कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हम सबने देखा कि किस तरीके से केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. आज भाजपा सरकार देश की संस्थाओं को खत्म करने में लगी हुई है.

संदीप पाठक ने आगे कहा कि आज जो भी भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे ED और CBI छोड़ दी जाती है. आज विपक्ष के नेताओं को डराया, धमकाया जा रहा है. मोदी सरकार ने बिना किसी सबूत के हमारे पहले ही तीन बड़े नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार कर रखा है. अब भाजपा सरकार ने तानाशाही दिखाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया.

वहींं अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली की जनता सड़कों पर उतर आई है. पिछले दो दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली की जनता विरोध प्रदर्शन कर रही है और सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग कर रही है. आम आदमी पार्टी 24 मार्च को को दिल्ली की सभी विधानसभाओं में विरोध प्रदर्शन करेगी. होलिका दहन के समय दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा.