फ्लोटिंग सोलरपावर प्लांट परियोजना लाइन का ट्रायल सफल - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशमध्य प्रदेशहोम

फ्लोटिंग सोलरपावर प्लांट परियोजना लाइन का ट्रायल सफल

khandwa-solar-plant

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर डैम के बैकवॉटर में एशिया की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर पैनल परियोजना आकार ले रही है। यहां पानी पर तैरते सोलर पावर प्लांट की बिजली लाइन ट्रायल गुरुवार को पूरा हो गया। इसके बाद यहां स्थित 100 मेगावॉट क्षमता का पहला पानी पर तैरता ट्रांसफॉर्मर चार्ज होने के बाद ठीक से काम भी करने लगा है। सफल ट्रायल के बाद इससे केलवाखुर्द ग्राम के पास बैकवॉटर में स्थित एम्प कंपनी के पावर प्लांट तक सफलता पूर्वक बिजली सप्लाई पहुंच गई है। एम्प कंपनी के प्लांट में अन्य उपकरणों की टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने की प्रोसेस की जा रही है, जिसके बाद पहले चरण में संभवतः अगले दो से तीन दिनों में यहां से करीब 50 मेगावॉट बिजली का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।

खंडवा अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने बताया कि एशिया के सबसे बड़े पानी पर तैरते सोलर पावर प्लांट की टेस्टिंग चल रही है। कुल मिलाकर 100 मेगावॉट बिजली उत्पादन का उद्देश्य है। उम्मीद है यह अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। शुरुआत की टेस्टिंग में 50 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा।