उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा "कांग्रेस समाधान नहीं समस्या की पार्टी है" - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

देशराजनीतीहोम

उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा “कांग्रेस समाधान नहीं समस्या की पार्टी है”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस समाधान नहीं समस्या की पार्टी है। कहना था कि भारत की आजादी के बाद से कांग्रेस ने देश के लिए अनेक समस्याएं खड़ी कीं हैं। भ्रष्टाचार, आंतकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद आदि मुद्दे कांग्रेस पार्टी की ही देन हैं। कांग्रेस के कार्यकाल पर उंगली उठाते हुए सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या विवाद भी कांग्रेस की ही देन है।

लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड के हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए आई है। सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे, जो बहुत ही शर्मनाक बात है। चाहे तीन तलाक की बात हो या फिर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो, कांग्रेस ने हमेशा से ही सवाल खड़े किए हैं।

सीएम योगी का कहना था कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश का विकास हुआ है। बीजेपी समस्या नहीं बल्कि समाधान की पार्टी है। बीजेपी ने पिछले 10 सालों में देश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैंं। देश के विभिन्न राज्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है। देश के सीमांत क्षेत्रों में सड़कों के जाल से लेकर पुलों और सुरंगों का निर्माण किया गया है। देश के एक राज्य से दूसरे राज्यों को जोड़ने के लिए रेल, सड़क और हवाई यात्रा का नेटवर्क पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है।