मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद बहराइच में 70 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

PM Modi : 22 अप्रैल को अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अलीगढ़ की जनता ने कांग्रेस और सपा के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्ट्री में ऐसा मजबूत ताला लगा दिया है, कि दोनों शहजादों को इसकी चाबी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा अपने अच्छे भविष्य और विकसित भारत की चाबी भी आपके ही पास है। प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि अब देश को गरीबी, भ्रष्टाचार और परिवारवादी राजनीति से पूरी तरह से मुक्त कराने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अलीगढ़ और हाथरस लोकसभा सीटों से बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।
उन्होंने अलीगढ़ से सतीश गौतम और हाथरस से अनूप वाल्मीकि को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मोदी ने कहा कि आप भले अपना वोट बीजेपी प्रत्याशियों को देंगे, वो वोट सीधे मुझे मिलेगा। मैं आपसे मोदी के लिए वोट मांगने आया हूं। प्रधानमंत्री ने पहले मतदान, फिर जलपान की अपील करते हुए कहा कि तमाम कामों से बड़ा देश है और आपका एक-एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है।