नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (मंगलवार) को पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर पहुंचे हुए हैं। अमित शाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प की पूर्ति के लिए जनसभा में जनता से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।
गृह मंत्री अमितशाह पश्चिम बंगाल के रायगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हनुमान जयंती का दिन है और 22 जनवरी, 2024 को मोदी ने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा करने का काम किया है, 500 वर्षों से रामलला को टेंट में बिठाकर रखा था। बंगाल वालों ने 2019 में 18 सीटें दीं और राम मंदिर का केस भी जीता, मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। कांग्रेस और ममता बनर्जी दोनों, राम मंदिर का विरोध करते थे, लेकिन बंगाल ने 18 सीटें दी तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया।
अमित शाह ने कहा कि अब आप 35 सीटें दे दीजिए, बंगाल को हम घुसपैठ से मुक्त करा देंगे। 30 सीटें जीता दीजिए ममता दीदी की हिम्मत नहीं है कि बंगाल के गरीबों के हक पर संत्रास करने की…कट मनी को भाजपा समाप्त कर देगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस को पता है कि वह मोदी के सामने विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ सकती, इसलिए तुष्टीकरण की राजनीति कर अपने वोटबैंक को इकट्ठा करने के लिए CAA वापस लेंगे जैसे बयान दे रही है। लेकिन, न कांग्रेस सत्ता में आने वाली है और न ही CAA रद्द होने वाला है।