डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित...

Sahil Khan Arrested : मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले साहिल खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी से पूर्व जमानत की उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किया।
साहिल खान को पूछताछ के लिए इससे पहले एसआईटी तलब कर चुकी है। SIT ने दिसंबर 2023 में साहिल और तीन और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे। उन्होंने मेसर्स के साथ एक अनुबंध के तहत सिर्फ एक ब्रांड प्रमोटर होने का दावा किया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह ऐप के को-ओनर थे।
अब साहिल खान को रायपुर के रास्ते मुंबई लाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह लोटस ऐप 247 में पार्टनर थे और उन्हें 28 अप्रैल की दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि इस सट्टेबाजी एप के जरिए लोगों के साथ 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई है। माटुंगा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, जुआ अधिनियम, आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं को लागू करते हुए शिकायत दर्ज की है और आगे की जांच चल रही है।