प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट; ओले भी गिरे - Samacharline.com

सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न...

’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...

देशमध्य प्रदेशहोम

प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट; ओले भी गिरे

सार

एमपी के कई जिलों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। दोपहर के बाद अचानक अलग-अलग स्थानों में बारिश हुई। इधर, धार में ओलावृष्टि के बाद कश्मीर की बर्फबारी जैसा माहौल दिखाई दिया। वहीं राजधानी भोपाल में भी सोमवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

विस्तार

प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार दिनभर गर्मी रही। शाम को बादल छाए और बारिश होने लगी। इसके बाद रात करीब 11 बजे फिर शहर के कई इलाकों में पानी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ नमी भी आती रहेगी। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन तक और रहेगा। 15 मई से सिस्टम कमजोर होने लगेगा।

इन जिलों में अलर्ट
बता दें कि खरगोन और बुरहानपुर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यहां ओलावृष्टि के साथ वज्रपात और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दोनों ही जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बैतूल खंडवा बड़वानी छिंदवाड़ा सिवनी मंडला बालाघाट, पांढुर्णा, हरदा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर जिलों में भी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।