मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...

देश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. इस दौरान एनडीए के कई अन्य सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. सूत्रों की मानें तो आगामी लोकसभा सत्र 18 जून से शुरू हो सकता है. इसमें 18-19 जून को सांसदों की शपथ और 20 जून को स्पीकर का चुनाव होने की संभावना है.
यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एनडीए ने जिस तेजी के साथ सरकार बनाई है वो उसी तेजी के साथ लोकसभा सत्र भी बुलाने की कोशिस करेंगे. इसके बाद देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से लोकसभा का सत्र बुलाने का आग्रह किया जाएगा.
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जनता ने 543 सांसदों का चुनाव किया. इसमें से NDA ने बहुमत हासिल करते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके बाद राष्ट्रपति के पास प्रस्ताव पहुंचा. राष्ट्रपति ने NDA को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. रविवार को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. साथ ही गठबंधन के कई सांसदों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
अब जल्द ही लोकसभा का सत्र बुलाने की तेजी से कोशिश की जाएगी. हो सकता है कि इसमें 18-19 जून को सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. वहीं 20 जून को स्पीकर के चुनाव के बाद 21 जून को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संबोधित करेंगी. कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट राष्ट्रपति से जल्द संसद का सत्र बुलाने और दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने का आग्रह कर सकती है.
आज मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक में सभी 71 शपथ लेने वाले मंत्री शामिल होंगे. इसमें यह फैसला लिया जा सकता है. वहीं जेपी नड्डा के यहां भोज का भी आयोजन किया जाएगा.