स्विमिंग पूल में डूबने से रेलवे कर्मचारी की मौत, दोस्त के साथ नहाने गया था, जीजा ने जताया यह अंदेशा - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशमध्य प्रदेशहोम

स्विमिंग पूल में डूबने से रेलवे कर्मचारी की मौत, दोस्त के साथ नहाने गया था, जीजा ने जताया यह अंदेशा

सार

विस्तार

सागर शहर के अटल पार्क में बने स्विमिंग पूल में गुरुवार दोपहर नहाते समय रेल कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई।

दोस्त ने उसे पानी में देखा तो लोगों की मदद से बाहर निकालकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रेलवे में ग्रुप-डी के कर्मचारी था। घटना के बाद पार्क के कर्मचारी गेट पर ताला लगाकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार योगेश उर्फ विक्की (30) पिता हरिकिशन सेन निवासी तिलकगंज वार्ड मोहल्ले में रहने वाले दोस्त अमित चौरसिया के साथ अटल पार्क स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। दोस्त अमित चौरसिया ने बताया कि विक्की और मैं स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। करीब 15 मिनट नहाने के बाद मैं गुटखा खाने के लिए बाहर आ गया और फिर एक दोस्त से बात करने लगा। कुछ देर बाद वापस लौटा तो विक्की नहीं दिखा। इसी दौरान आवाज आई कि कोई डूब गया है, देखा तो वह विक्की ही था। वहां मौजूद लोगों से मदद के लिए चिल्लाया, लेकिन कोई नहीं आया। उन्होंने 108 एंबुलेंस को भी फोन नहीं लगाया। आखिर में निजी गाड़ी से विक्की को अस्पताल लेकर आया। घटना के समय स्विमिंग पूल में करीब 15 लोग और मौजूद थे।

30 साल का शख्स कैसे डूब सकता
मृतक विक्की के जीजा श्रेयांश सेन ने कहा कि विक्की को तैरना नहीं आता था। लेकिन, 30 साल का व्यक्ति पूल में कैसे डूब सकता है, उसकी इतनी गहराई नहीं होती। अंदेशा है कि विक्की के साथ कोई घटना हुई है। मामले में स्विमिंग पूल और पार्क में लगे सीसीटीवी की जांच कराई जाना चाहिए। इसमें अटल पार्क वालों की भी लापरवाही है। उनको वहां लाइफ गार्ड की व्यवस्था करनी चाहिए।

पार्क बंद कर भागे कर्मचारी 
घटना के बाद अटल पार्क प्रबंधन में हड़कंप मच गया। पार्क में तैनात कर्मचारी मेन गेट पर ताला लगाकर भाग गए। इस दौरान लोग पार्क पहुंचे तो गेट पर ताला लगा मिला।