यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

2024 Counseling Date: आइआइटी, एनआइटी और ट्रिपलआइटी समेत अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीयन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 18 जून तक पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बार पंजीयन शुल्क में भी बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले वर्ष पंजीयन के लिए चार हजार रुपये शुल्क लगा था, इस बार पंजीयन के लिए छात्रों को पांच हजार रुपये शुल्क देना पड़ रहा है।
इस बार जोसा में आइआइटी, एनआइटी, ट्रिपलआइटी और गवर्नमेंट एफिलिएटेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट (GFTI) समेत देश के कुल 121 टेक्निकल इंस्टीट्यूट शामिल है। छत्तीसगढ़ में आइआइटी भिलाई, एनआइटी रायपुर, ट्रिपलआइटी नया रायपुर, समेत अन्य इंस्टिट्यूट जोसा की काउंसिलिंग में शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक काउंसिलिंग के पहले पांच राउंड जोसा से होंगे। इसके बाद दो राउंड सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) से होंगे। सीसैब से आइआइटी को छोड़कर अन्य संस्थानों में प्रवेश दिए जाते हैं। काउंसिलिंग के लिए बारहवीं में 75 प्रतिशत से ज्यादा या टाप 20 परसेंटाइल वाले छात्र ही एलिजिबल हैं। आरक्षित वर्ग के लिए छूट का प्रावधान है।
पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कंप्यूटर साइंस (सीएस) और इंफार्मेशन टेक्नोलाजी (आइटी) ब्रांच की डिमांड सबसे ज्यादा है। पिछले कुछ वर्षों में यह देखा जा रहा है कि इन दोनों ब्रांच में प्रवेश के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए। इसके बाद इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच का चयन छात्र-छात्राएं करते हैं।
पिछले वर्ष आइआइटी भिलाई में सीएस की पहली लिस्ट में 3447 से 5393 रैंक वाले छात्रों को प्रवेश मिला था। वहीं एनआइटी में होम स्टेट सीटों में 10067 से 19749 रैंक और आल इंडिया की सीटों में 9103 से 11011 रैंक वाले छात्रों का चयन हुआ था।
प्रदेश में इंजीनियरिंग की 2,446 सीटों में प्रवेश होगा। आइआइटी भिलाई में कुल छह ब्रांच है। इनमें यूजी की 243 सीटें हैं। इसी तरह एनआइटी में यूजी के 12 ब्रांच में 1,159, ट्रिपलआइटी के तीन ब्रांच में 180 सीटें हैं। आइआइटी में एडमिशन आल इंडिया रैंक के आधार पर होती है। इनमें 10 प्रतिशत सीटें ईडब्ल्यूएस, 27 प्रतिशत ओबीसी, 15 प्रतिशत एसी और 7.5 प्रतिशत एसटी छात्रों के लिए आरक्षित हैं।
एनआइटी में 50 प्रतिशत सीटें आल इंडिया कोटा और 50 प्रतिशत सीटें स्टेट कोटा के लिए आरक्षित है। सभी कैटेगरी में पांच प्रतिशत सीटें पीडब्ल्यूडी और 30 प्रतिशत गर्ल्स कोटा के लिए आरक्षित है। इसी तरह ट्रिपलआइटी में 35 प्रतिशत सीटें आल इंडिया कोटा, 50 प्रतिशत सीटें स्टेट कोटा और 15 प्रतिशत एनटीपीसी कोटा के आरक्षित है।
नाम शामिल सीटें आइआइटी 23 17740, एनआइटी 32 24229, ट्रिपलआइटी 26 8546, जीएफटीआइ 40 9402, कुल शामिल संस्थान- 121, सीटें- 59,917