“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...
इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...
In a small town in Madhya...

उज्जैन । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम के समीप लगभग ढाई हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाए गए इंडियन कॉफी हाउस रेस्टोरेंट शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने वहां पर बैठकर स्वलपाहार कर गुणवत्ता की सरहाना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इंडियन कॉफ़ी हाउस शाखा का निर्माण करता एजेंसी पुलिस विभाग है। उल्लेखनीय है कि इसमें पुलिस विभाग के लिए विशेष 30% का डिस्काउंट प्रदान किया जाएगा। इंडियन कॉफी हाउस की पहली शाखा प्रदेश के जबलपुर में प्रारंभ की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन की जनता एवं पुलिस प्रशासन कि सुविधा के लिए इंडियन कॉफी हाउस प्रारंभ हुआ है। इसके माध्यम से सभी को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन मिलेगा। इसी के साथ इंडियन कॉफ़ी हाउस भारत कि विविधता को एकरूपता प्रदान करने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजन जनता को उपलब्ध करवाएगा।