बीएससी नर्सिंग, एमएससी, पीबीबीएससी और जीएनएम की रुकी हुई परीक्षाएँ अगस्त तक होंगी संपन्न : उप मुख्यमंत्री - Samacharline.com

करियरदेशमध्य प्रदेशहोम

बीएससी नर्सिंग, एमएससी, पीबीबीएससी और जीएनएम की रुकी हुई परीक्षाएँ अगस्त तक होंगी संपन्न : उप मुख्यमंत्री

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में नर्सिंग कोर्स में वर्ष 2019-20 से वर्ष 2022-23 के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के संचालन कैलेंडर की वृहद् समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने निर्देश दिये कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र परीक्षाओं का आयोजन कर परिणाम जारी किए जायें।

परीक्षाओं के आयोजन से बीएससी नर्सिंग, एमएससी, पीबीबीएससी वर्ष 2019-20 के लगभग 20 हज़ार छात्र, वर्ष 2020-21 के 30 हज़ार छात्र, वर्ष 2021-22 के 10 हज़ार छात्र और वर्ष 2022-23 के 10 हज़ार छात्र लाभान्वित होंगे। साथ ही जीएनएम, एएनएम कोर्स के वर्ष 2020-21 और 2021-22 के 25 हज़ार से अधिक छात्रों की मुख्य परीक्षाएँ अक्टूबर माह तक पूर्ण कर ली जाएगी, सप्लीमेंटरी परीक्षाओं का आयोजन जुलाई माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से छूट मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ल के निर्देशानुसार नर्सिंग के विभिन्न कोर्स के छात्रों की परीक्षाओं के संचालन का कैलेंडर तैयार किया गया है। कैलेंडर अनुसार सभी परीक्षाओं का संचालन अगस्त माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250