मुझको यारों माफ करना मैं नशे में हूं नगर सेना के जवान ने शराब के नशे में हाइवे पर किया हंगामा - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

देशमध्य प्रदेशहोम

मुझको यारों माफ करना मैं नशे में हूं नगर सेना के जवान ने शराब के नशे में हाइवे पर किया हंगामा

सार

विस्तार

मुझको यारों माफ करना मैं नशे में हूं.छतरपुर में खाकी वर्दी पहने नगर सेना के जवान हुकुम सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर छतरपुर जिला मुख्यालय के छतरपुर-झांसी नेशनल हाइवे पर करीब 2 घंटे तक खूब हंगामा किया।

नगर सेना का यह जवान छतरपुर शहर के नौगांव रोड पर डंडा ठोंककर गाड़ियों को रोककर ड्रामा करता रहा और लोगों को परेशान करता रहा। यहां खुले नए शराब ठेके के सामने नगर सैनिक हुकुम सिंह कभी गाड़ियों को रोकते तो कभी गाड़ियों पर बैठने की कोशिश में गिरते-संभलते और पब्लिक की नजर में वर्दी की साख को गिराते नजर आया।

मीडिया कर्मियों ने जब इसका वीडियो कैमरे में कैद किया तो यह और कहने लगा कि बनाओ-वीडियो बनाओ, इतने सब के बाद भी ऐसे ही नाटक जारी रखा और आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों की मानें तो स्थानीय लोगों ने इस हंगामे को देखकर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना भी दी लेकिन इसी बीच वह बस रोककर उसमें बैठकर निकल गया।