नाबालिग को जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, मुर्गा पार्टी के दौरान की थी अनुचित मांग - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशमध्य प्रदेशहोम

नाबालिग को जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, मुर्गा पार्टी के दौरान की थी अनुचित मांग

palsa

सार

विस्तार

सागर के उपनगर मकरोनिया थाना क्षेत्र के बढ़तुमा में एक नाबालिग की जिंदा जलाकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात में हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मुर्गा पार्टी के दौरान नाबालिग से अनुचित मांग की थी। मनाही पर आरोपी नाराज हुआ और उसने नाबालिग को जिंदा जलाकर उसकी  हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक 12 जुलाई को सूचनाकर्ता ने बताया कि बीती रात को 10.00 बजे उसका नाबालिग भाई नई मकरोनिया निवासी अंकित अहिरवार के साथ दावत के लिए कमरे पर गया था। दूसरे दिन सुबह जाकर देखा तो नाबालिग भाई अधजली अवस्था में कमरे में पड़ा था। कमरे का दरवाजा बाहर से लगा था, रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के बयानों के आधार पर  आरोपी अंकित अहिरवार के विरूद्ध अपराध खण्ड 103 (1) बी. एन. एस. का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। इस मामले में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने मृतक के परिजन से मुलाकात कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े किए थे।

नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मामले के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा मृतक के साथ मुर्गा पार्टी के दौरान अनुचित मांग की जिसका मृतक के द्वारा विरोध करने पर आरोपी अंकित अहिरवार के द्वारा मृतक को गैस पाईप से गला दबाकर अचेत कर अधमरी हालत में मृतक के ऊपर कपड़े डाल कर आग लगा दी

मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सों एक्ट में मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया हैं, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।