यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

सागर जिले के शाहपुर में रविवार को दीवार गिरने से हुई नौ बच्चों की मौत के मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने सागर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी एवं एसडीएम गोविंद दुबे (रहली) को हटाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही रायसेन के एसपी विकास सहवाल को सागर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, छतरपुर के कलेक्टर संदीप जीआर को सागर कलेक्टर नियुक्त किया है। छिंदवाड़ा जिला पंचायत के सीईओ पार्थ जैसवाल को छतरपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। दीपक आर्य को मंत्रालय भोपाल में उप सचिव बनाया गया है।
हादसे में नौ बच्चों की मौत, दो घायल
बता दें सागर के शाहपुर इलाके में भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। उसके पास ही टेंट लगाकर शिवलिंग बनाने का काम किया जा रहा था। रविवार को छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल थे। जब बच्चे शिवलिंग बना रहे थे तभी पास के जर्जर मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में बच्चे टेंट में ही फंस गए। जिसमें 9 बच्चों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।