भोपाल कमिश्नर पवन शर्मा और वित्त सचिव अजीत कुमार प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में जाएंगे - Samacharline.com

युवाओं! कृष्ण को केवल पूजिए मत, कृष्ण को समझिए; यदि वास्तविक स्वतंत्रता चाहिए तो पहले आत्मसंयम सीखिए -श्रीपाद अवधूत 

आज भारत का युवा जाग रहा...

इंदौर का अनूठा यशोदा मंदिर : जहां गोद भराई की रस्म के लिए उमड़ती हैं महिलाएं, जन्माष्टमी के दूसरे दिन और डोल ग्यारस पर लगती है भीड़, मन्नत पूरी होने पर बच्चे के कपड़े से लेकर वजन के बराबर धान तक चढ़ाते हैं श्रद्धालु

अक्षय जैन इंदौर के खजुरी बाजार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

देशभोपालमध्य प्रदेशहोम

भोपाल कमिश्नर पवन शर्मा और वित्त सचिव अजीत कुमार प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में जाएंगे

mataralya

सार

विस्तार

भोपाल कमिशनर पवन शर्मा और वित्त विभाग के सचिव अजीत कुमार प्रतिनियुक्ति पर केंद्र जाएंगे। 1999 बैच के अधिकारी शर्मा को रक्षा मंत्रालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है। 2002 बैच के अधिकारी कुमार को चुनाव आयोग में उप चुनाव आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले निकुंज श्रीवास्तव, हर्ष दीक्षित और बक्की कार्तिकेयन भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजने के आदेश जारी हो गए है। इसी तरह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में तैनात आईएएस अधिकारी छवि भारद्वाज और नंदकुमारम को भी दिल्ली भेजा गया है। भारद्वाज को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में संयुक्त सचिव और नंदकुमारम को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सिस्टम का सीईओ नियुक्त किया गया है। राज्य की एक अन्य आईएएस अधिकारी दीप्ति गौर मुखर्जी को सचिव पद के लिए पैनल में शामिल किया गया है।

इससे पहले कई अन्य अधिकारी जैसे कि आकाश त्रिपाठी, ज्ञानेश्वर पाटिल, राहुल जैन, संकेत भोंडवे, शशांक मिश्रा, जेपी आइरिन सिंथिया, विकास नरवाल, स्वाती मीणा नायक, नंदकुमारम, विशेष गढ़पाले, षणमुगा मिश्रा, विजय कुमार जे, आशीष भार्गव, रूही खान पहले से ही दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर हैं। केंद्र में पदस्थ अन्य अधिकारियों में अनुराग जैन, आशीष उपाध्याय, अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पंकज अग्रवाल, आशीष श्रीवास्तव, वीएल कांताराव, नीलम शमी राव, दीप्ति गौड़ मुखर्जी, हरिरंजन राव, पल्लवी जैन गोविल, नीतेश कुमार व्यास, फैज अहमद किदवई, केरोलिन खोंगवार देशमुख शामिल हैं।