भस्म आरती श्रृंगार...मावे से सजे महाकाल, सिर पर सजे नागराज; चारों ओर गूंजा ‘जय श्री महाकाल - Samacharline.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग किया।

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

उज्जैनदेशमध्य प्रदेशहोम

भस्म आरती श्रृंगार…मावे से सजे महाकाल, सिर पर सजे नागराज; चारों ओर गूंजा ‘जय श्री महाकाल

mahakal

सार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रात 3 बजे जागे। भस्म आरती के पहले वीरभद्र और मानभद्र से आज्ञा लेकर सबसे पहले चांदी द्वार को खोला गया, उसके बाद घंटी बजाकर भगवान तक यह सूचना दी गई की पुजारी व अन्य लोग आपको जगाने के लिए मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।

विस्तार

गर्भगृह में सबसे पहले भगवान का जलाभिषेक व पूजन दर्शन कर श्रृंगार किया गया और उसके बाद भस्म आरती की गई। मंदिर में जैसे ही भगवान के दर्शन शुरू हुए, वैसे ही चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर आज सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान का शुद्ध जल से स्नान, पंचामृत स्नान करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि आज बाबा महाकाल का मावे और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार  किया गया और उनके सिर पर नागराज को विराजमान किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई इसके बाद पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचा कोरियाई प्रतिनिधि मंडल
इंडो कोरियन ज्वाइंट वेंचर कंपनी मेरकाबा एफीबार सीडीएस के प्रतिनिधि मंडल कोरियाई नागरिक जियोंग जोंग चेओल, क्वांगवोन रीव, जूनह्वी जो, सुश्री गेल कांग जुनसुंग ली, वूसोक चुंग एवं कंपनी में कार्यरत भारतीय नागरिक राजेश भारद्वाज, रवि ठाकुर ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। इस दौरान प्रोटोकॉल व्यवस्था प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा द्वारा उनका सम्मान किया गया।

बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान दिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान के महाराष्ट्र के नागपुर से पधारे भक्त सिद्धांत महाजन द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुजारी अर्पित शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट भेंट किये गये। जिनका कुल वजन 2490.00 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक श्री प्रतीक द्विवेदी द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।