मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस - Samacharline.com
उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता सेठ पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे 100 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ होने से उज्जैन अस्पताल में उपचाररत थे। उनके निधन की खबर मिलने पर राजनैतिक, प्रशासनिक और आमजन में शोक व्याप्त है। दिवंगत श्री पूनमचंद यादव ने शुरूआती जीवन में संघर्ष के साथ आगे बढ़ते हुए अपने परिवार का बेहतर लालन-पालन किया।

उनके परिवार में तीन पुत्र नंदू यादव, नारायण यादव और डॉ. मोहन यादव के साथ दो पुत्रियां कलावती यादव एवं शांति देवी हैं। स्व. यादव जीवट इंसान रहे और अंतिम समय तक 100 वर्ष की आयु होने पर भी उन्होंने अपना कार्य स्वयं किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंगलवार को मंत्रालय में केबिनेट एवं अन्य विभागीय बैठकों के दौरान जैसे ही उनके पिताजी के निधन की खबर मिली, वे तत्काल उज्जैन के लिये रवाना हो गये।

अंतिम यात्रा 4 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे निकलेगी

स्व. पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा 4 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे उनके निज निवास गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से प्रारंभ होगी। उनका अंतिम संस्कार क्षिप्रा तट पर भूखीमाता मंदिर के पास होगा।

Digital AD 250x300-8