मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन में कन्याओं के पांव पखारे - Samacharline.com

युवाओं! कृष्ण को केवल पूजिए मत, कृष्ण को समझिए; यदि वास्तविक स्वतंत्रता चाहिए तो पहले आत्मसंयम सीखिए -श्रीपाद अवधूत 

आज भारत का युवा जाग रहा...

इंदौर का अनूठा यशोदा मंदिर : जहां गोद भराई की रस्म के लिए उमड़ती हैं महिलाएं, जन्माष्टमी के दूसरे दिन और डोल ग्यारस पर लगती है भीड़, मन्नत पूरी होने पर बच्चे के कपड़े से लेकर वजन के बराबर धान तक चढ़ाते हैं श्रद्धालु

अक्षय जैन इंदौर के खजुरी बाजार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

भोपालमध्य प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन में कन्याओं के पांव पखारे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का पालन किया। मातृ-शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे और उनका विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलारा भी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और उनकी रूचि के अनुरूप मिष्ठान भी खिलाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोक्षदायिनी मां सिद्धिदात्री के चरणों में शत-शत प्रणाम कर प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मातारानी से सभी को संकल्प सिद्धि के असीम आशीर्वाद के साथ मंगलमय और सुखमय जीवन की प्रार्थना भी की।