विस्तार
गाजियाबाद के नंदग्राम में सिटी फॉरेस्ट के पास आठ साल के आकाश की हत्या कर शव फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संबंधों में बाधक बन रहे आठ साल के आकाश को पहले कोल्डड्रिंक पिलाई और चिप्स खिलाए, इसके बाद गला दबाया और रस्सी से घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेश के पैर में गोली लगी है। महेश आकाश की मां ललिता का परिचित है।