'हिंदू किसी को छेड़ता नहीं, कोई हमें छेड़े तो फिर छोड़ेंगे नहीं', इंदौर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान - Samacharline.com

जेएनआईबीएम दीक्षारंभ श्रृंखला में युवा पुलिस अधिकारी अजय पटेल ने साझा किए साहस और प्रबंधन के अनुभव

एल्युमिनी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह उज्जैन। प्रतिष्ठित एवं चमकते हुए...

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, स्थानीय रहवासियों ने डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के तहत सती गेट...

ads

इंदौरदेशमध्य प्रदेशहोम

‘हिंदू किसी को छेड़ता नहीं, कोई हमें छेड़े तो फिर छोड़ेंगे नहीं’, इंदौर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान

सार

विस्तार

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह मंगलवार को स्काउट ग्राउंड, चिमनबाग पर आयोजित किया गया। इस समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस साल की दीपावली खास है। पांच सौ साल बाद श्रीराम अयोध्या लौटे हैं और वहां असली दीपावली मनाई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हिंदू किसी को डराता नहीं है, हिंदू किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन यदि कोई हमें छेड़े तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। देवता भी इस भारत की धरती पर जन्म लेने के लिए तरसते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि देवी अहिल्या ने देश के कई धार्मिक स्थानों पर घाट और धर्मशालाएं बनवाई थीं। हमारी सरकार गरीबों के कष्टों का निवारण कर उन्हें खुशहाली प्रदान करेगी।

कानून हाथ में लेगा तो हम पीछे नहीं हटेंगे
इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विमानतल पर मीडिया से चर्चा करते हुए छत्रीपुरा में हुए उपद्रव पर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है और सभी को साथ लेकर चलती है। हिंदू समाज को कोई कैसे पटाखे फोड़ने से रोक सकता है? उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों से सरकार सख्ती से निपटने में सक्षम है। प्रदेश में कानून का राज चलता है। प्रदेश सरकार सभी को साथ रखकर विकास करना चाहती है, लेकिन यह भरोसा भी दिलाती है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव अरविंदो अस्पताल के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। अब वह भोपाल वापस लौट गए हैं।