भस्म आरती में हनुमान स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लिखा राम-राम - Samacharline.com

सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न...

’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...

उज्जैनदेशमध्य प्रदेशहोम

भस्म आरती में हनुमान स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लिखा राम-राम

mahakal

सार

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर मे भस्मारती के दौरान आज मंगलवार को बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को त्रिपुंड, सूर्य, चंद्रमा और रुद्राक्ष की माला पहनाकर सजाया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मंगलवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान ऐसा श्रृंगार किया गया, जिसमें श्री महाकालेश्वर भगवान को न सिर्फ त्रिपुंड और वैष्णव तिलक लगाकर सजाया गया, बल्कि उनका हनुमान स्वरूप मे श्रृंगार भी किया गया। इस दौरान इनके मस्तक पर राम राम भी लिखा गया।

जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

नगद राशि दान की
श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली के दीपक गोला द्वारा रुपये 1 लाख 11 हज़ार की नगद राशि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को दान में दी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा दानदाता का स्मृति चिन्ह, शाल व प्रसाद भेंट कर विधिवत रसीद प्रदान की गयी। इस अवसर पर अनुराग चौबे उपस्थित थे।