राजभवन 25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

भोपालमध्य प्रदेश

राजभवन 25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर तीन दिनों के लिए राजभवन, आमजन के लिए खोला जा रहा है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता ने बताया कि आम नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक निर्धारित समयावधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। राजभवन, दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजन को राजभवन भ्रमण की अनुमति रहेगी।