उज्जैन : 99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार नागर ने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी की सराहना की - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनमध्य प्रदेश

उज्जैन : 99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार नागर ने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी की सराहना की

उज्जैन। जनसंपर्क विभाग द्वारा भारत पर्व कार्यक्रम में महाकवि कालिदास संस्कृत अकादमी में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन 99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण नागर द्वारा किया गया। विभाग द्वारा स्वतंत्रता सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार नागर को शासन की जननायकों के नाम पर विश्वविद्यालयों के शुभारंभ की योजना की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी कपिल मिश्रा द्वारा दी गई।

स्वंतत्रता संग्राम सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण नागर द्वारा देश के नायकों को उचित सम्मान देने की योजना की सराहना की व देश भक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ जीवनपर्यंत राष्ट्र सेवा करने को कहा गया। उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा भारत के लोकतंत्र व शासन की योजनाओं संबंधित चित्र प्रदर्शनी प्रति वर्ष लगाई जाती है।