मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित - Samacharline.com

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

मध्य प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा ज़िले के मूँदी में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में सम्मलित हुए। उन्होंने यात्रा में शामिल होकर दादा गुरूजी से नर्मदा संरक्षण पर चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूंदी में मांधाता विधायक नारायण पटेल के निवास पर अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरुजी के ठहरने के लिए बनाई गई कुटिया का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मूंदी आगमन पर आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।