मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-दम्पति को रामायण भेंट कर दिया आशीर्वाद - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

मध्य प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-दम्पति को रामायण भेंट कर दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर के नेपानगर की विधायक मंजू दादू की बहन के विवाह समारोह में शामिल होकर नव-दम्पत्ति को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौ.का. अंजली और चि. रोहित को आशीर्वचन प्रदान करते हुए नव-दम्पत्ति के सुखद, स्वस्थ एवं सफल दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएँ दीं। उन्होंने नव-विवाहित जोड़े को रामायण भेंट की।

इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। विवाह समारोह में जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।