Free and fair elections in Viksit Bharat -Aditya Trivedi
I have given a headline that...
I have given a headline that...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान महावीर स्वामी के सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज का कल्याण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर में दिगंबर जैन महाकुंभ में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने महाकुंभ में पधारे जैन साधुओं का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में जैन संप्रदाय के साधुओं के महाकुंभ आयोजन से मालवा की धरती धन्य हो गई है। मालवा क्षेत्र के लिए यह एक अद्भुत अवसर है। दिगंबर साधुओं का पट्टाभिषेक कार्यक्रम का यह एक बड़ा आयोजन है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि जैन साधु अपने आचरण से समाज को एक अच्छा संदेश देते हैं। दिगंबर साधु हमें प्रकृति के साथ जीवन यापन कैसे किया जाए यह सीखाते हैं। उनका आचरण हमारी धर्म के प्रति आस्था को और मजबूत बनाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री नहीं करने का निर्णय लिया है और इसे अमल में भी लाया है। प्रदेश सरकार ने तय किया है कि खुले में मांस की बिक्री नहीं होगी और इसका पालन भी कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार गौशालाओं को प्रोत्साहन दे रही है । गौपालन को प्रोत्साहन देने के लिए कामधेनु योजना बनाई गई है । इस योजना में 25 से ज्यादा गाय पालने पर शासन द्वारा 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।