मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी जो कहते हैं वह होता है, डॉ यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी बधाई - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशमध्य प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी जो कहते हैं वह होता है, डॉ यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी बधाई

हमारी सेना भी जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्ति संपन्न है, जो दुश्मनों से निपटने में सक्षम है..पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, पूरा देश गौरांवित है पूरे देश आनंद में है। ऑपरेशन सिंदूर नाम से ही स्पष्ट है, सिंदूर पर हाथ लगाने वाले- गलत निगाह दौड़ने वाले को भारतीय सेना ने जवाब दिया है….

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वह दृश्य अपने सामने दिखाई दे रहा है जिसमें यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था कि हर वह स्थान और हर वह व्यक्ति जो भारत की तरफ गलत निगाह से दिखेगा उसे मिट्टी में मिला देंगे। यह परिणाम सबने देखा है, मेरी अपनी ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को आतंकी खातमें के इस जबर्दस्त प्रहार की कोटिशः बधाई… हमारे रक्षा मंत्री , केंद्रीय गृहमंत्री ,सरकार और पूरे भारतवासी जिन्होंने पहलगाम पर एकजुटता दिखाई, वह सबके लिए गौरव का विषय है…

डॉ यादव ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के हर कदम के साथ है। हमारे देश के दुश्मनों को सबक सिखाते हुए भारतीय वीरता का जो परचम फहराया है, यह हम सब भारतवासियों के लिए गर्व का आधार है…

इस ऑपरेशन में किसी को व्यक्तिगत हानी न होते हुए आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यह घटना 56 इंच के सीने के सामर्थ्य को दर्शाती है….