गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

मध्य प्रदेशहोम

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुंडम विकासखंड के ग्राम छपरा में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण के अवसर पर बताया कि सीएम राइज स्कूल परिसर के आधारभूत ढांचे का विस्तार कर सांदीपनि विद्यालय का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 18 करोड़ 41 लाख की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण दीप प्रज्ज्वल और कन्या-पूजन के साथ किया। यह विद्यालय 12 एकड़ के परिसर में फैला है।

आनंदमय गणित कक्षा में बच्चों से किया संवाद, श्रीमदभगवद् गीता पर किये हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आनंदमय गणित की कक्षा में गये। उन्होंने प्रायमरी स्कूल के बच्चों की बनाई आकृतियां देखीं और आकृतियां बनाने वाले बच्चों से चर्चा की। मुख्यमंत्री पुस्तकालय पहुंचे और बच्चों के अनुरोध पर श्रीमदभगवद् गीता पर हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय भवन का अवलोकन किया। विद्यालय में बच्चे वाद्य यंत्रों के साथ प्रार्थना करते हैं। विद्यार्थियों को टीचर लार्निंग मैथड के माध्यम से मॉडल तैयार कर पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को होमवर्क उनकी मेधा और क्षमता अनुसार दिया जाता है। कक्षा में बच्चों की संख्या 40 तय है, संख्या बढ़ने पर अलग सेक्शन बना दिया जायेगा। सांदीपनि विद्यालयों में कॅरियर काउंसिलिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बैंकर्स, प्रोफेसर्स आदि विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल का विद्यालय में निरंतर भ्रमण भी होता है। स्मार्ट क्लास में विद्यार्थी पीपीटी के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।