Jio BlackRock ने पाँच इंडेक्स फंड लॉन्च किए, नए फंड जियोफाइनेंस ऐप के साथ प्रमुख डिजिटल फाइनेंस प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे - Samacharline.com

विद्यार्थियों को शिक्षित करने से अधिक उन्हें दीक्षित करने की आवश्यकता है – राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज, ‘कर्मयोगी श्री कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ स्मृति सम्मान 2026’ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चार कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

उज्जैन। समाज को दिशा देने का...

प्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी होने पर विभिन्न व्यापारी संघों ने आभार जताकर किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार...

देशमध्य प्रदेशहोम

Jio BlackRock ने पाँच इंडेक्स फंड लॉन्च किए, नए फंड जियोफाइनेंस ऐप के साथ प्रमुख डिजिटल फाइनेंस प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे

मुंबई। जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने न्यू फंड ऑफरिंग (NFO) के तहत पाँच इंडेक्स फंड लॉन्च कर दिए हैं। नए फंड हैं, जियोब्लैकरॉक निफ्टी 50 इंडेक्स फंड, जियोब्लैकरॉक निफ्टी नेक्सट 50 इंडेक्स फंड, जियोब्लैकरॉक निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड, जियोब्लैकरॉक निफ्टी स्मालकैप 250 इंडेक्स फंड और जियोब्लैकरॉक निफ्टी 8-13 ईयर G-SEC इंडेक्स फंड। न्यू फंड ऑफरिंग 5 अगस्त, 2025 से शुरू होकर 12 अगस्त, 2025 तक चलेगी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक इंक का संयुक्त उद्यम है, जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी।

लॉन्च के मौके पर जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा: “निवेश के सभी चरणों में निवेशकों की सेवा करना जियोब्लैकरॉक का लक्ष्य है। यह एनएफओ भारत के लोगों के लिए एक निमंत्रण है कि वे आएं और हमारे डिजिटल-फर्स्ट और डेटा-संचालित ऑफर का लाभ उठाएं। इंडेक्स फंड में ब्लैकरॉक को कई दशकों का अनुभव है। भारत में निवेश को हर किसी तक पहुंचाने के लिए, हम सभी नए व पुराने निवेशकों के लिए कई शैक्षिक पहलों की एक श्रृंखला भी शुरू कर रहे हैं।”

जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड मार्केट में अपनी स्थिती लगातार मजबूत कर रहा है। 30 जून को कंपनी ने तीन डेट फंड लॉन्च किए थे। कंपनी ने इन तीन फंड्स के एनएफ़ओ में रिकॉर्ड 17,500 करोड़ रु जुटाए थे। कुल मिलाकर जियो ने म्यूचुअल फंड मार्केट में अब तक आठ फंड उतार दिए हैं। जियोब्लैकरॉक के इंडेक्स फंड जियोफाइनेंस ऐप के साथ प्रमुख डिजिटल फाइनेंस प्लेटफॉर्म्स पर निवेश के लिए उपलब्ध हैं। जिनमें ग्रो, जीरोधा, पेटीएम, इंडमनी, धन, कुवेरा और अन्य सेबी पंजीकृत निवेश सलाहकार शामिल हैं।