"BRAND UJJAIN" को सनातन, पुरातन और नूतन को समाहित कर वैश्विक पटल पर ध्रुव तारा जैसा स्थापित किया जाए -प्रकाश त्रिवेदी, कलेक्टर ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स के साथ बैठक लेकर आवश्यक सुझाव दिए - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

“BRAND UJJAIN” को सनातन, पुरातन और नूतन को समाहित कर वैश्विक पटल पर ध्रुव तारा जैसा स्थापित किया जाए -प्रकाश त्रिवेदी, कलेक्टर ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स के साथ बैठक लेकर आवश्यक सुझाव दिए

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और प्रभारी संयुक्त संचालक जनसंपर्क अरुण राठौर ने बुधवार शाम कलेक्टर कार्यालय सभागृह में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए जा रहे जन हितैषी कार्य, सिंहस्थ के कार्य और ब्रांड उज्जैन को वैश्विक पटल पर पहुंचाने के लिए चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में ब्रांड उज्जैन को सनातन ,पुरातन और नूतन को समाहित कर वैश्विक पटल पर ध्रुव तारा जैसा स्थापित करने का सुझाव प्रकाश त्रिवेदी ने दिया। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को उज्जैन की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की जानकारी का कंटेंट तमिल, तेलगु, कन्नड़, ओड़िया, मलयालम, अंग्रेजी में भी बनाने का सुझाव कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और अरुण राठौर ने दिया जिससे उज्जैन की सभी आवश्यक जानकारी देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं तक सुलभता से पहुंच सके।