Ujjain : श्री महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर प्रशासक ने परिसर का निरीक्षण किया - Samacharline.com

विद्यार्थियों को शिक्षित करने से अधिक उन्हें दीक्षित करने की आवश्यकता है – राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज, ‘कर्मयोगी श्री कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ स्मृति सम्मान 2026’ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चार कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

उज्जैन। समाज को दिशा देने का...

प्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी होने पर विभिन्न व्यापारी संघों ने आभार जताकर किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार...

उज्जैनहोम

Ujjain : श्री महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर प्रशासक ने परिसर का निरीक्षण किया

उज्जैन। नववर्ष के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने मंदिर परिसर का निरीक्षण एवं भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान कौशिक ने मंदिर में दर्शन हेतु प्रवेश व्यवस्था, के अंतर्गत आने वाले समस्त मार्गों एवं द्वारों का अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के समय आगामी नववर्ष पर संभावित भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, मार्गों पर संकेतक लगाने, सुचारु आवागमन तथा आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।