होम

संत रविदास जयंती पर उज्जैन में ऐतिहासिक समरसता आयोजन

Sant-ravidas-jayanti

उज्जैन।
सामाजिक समरसता मंच द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर संत शिरोमणि रविदास घाट, शिप्रा नदी तट पर एक भव्य, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन उज्जैन में अपनी तरह का विशिष्ट कार्यक्रम बना, जिसमें संत समाज एवं सौ से अधिक समाज प्रमुखों की सहभागिता रही।

यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रारम्भ में “समरसता गीत – संस्कृति एक चिरंतर” पर प्रिंसेस ऑफ कथक, अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना डॉ. सुश्री खुशबू पांचाल की शिष्याओं द्वारा मनोहारी कथक नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
प्रस्तुति देने वाली छात्राओं में प्रियंका शुक्ला, पूर्वा भालेराव, देवयानी गौड़, ख्याति पाटीदार, याशी गर्ग, सृष्टि निखार, परिधि तोमर, लक्षिता मरमट, श्रुति स्वर्णकार, अनाया स्वर्णकार, अर्चना मधुराज एवं कृतिका जायसवाल शामिल रहीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुति के उपरांत अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। जिसके साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में अनेक अखाड़ों, आश्रमों एवं मंदिरों से पधारे पूजनीय संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से
महामंडलेश्वर श्री शान्ति स्वरूपानन्द जी महाराज, चारधाम, महंत श्री महावीर नाथ जी, ऋणमुक्तेश्वर, महंत श्री रामानन्द जी महाराज, महंत श्री भवानीदास जी महाराज, महंत श्री गजानन्द जी सरस्वती महाराज, श्री महंत सेवा नन्दगिरी जी, स्वामी श्री अमर गिरि जी महाराज, अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी परमानन्द जी महाराज, महंत श्री चरणदास जी महाराज एवं महंत श्री राधेश्यामदास जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री शान्ति स्वरूपानन्द जी महाराज ने संत रविदास जी के समरसता-पूर्ण जीवन दर्शन पर विचार रखे, वहीं महंत श्री महावीर नाथ जी महाराज ने समरसता एवं संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा विषय पर उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्री प्रवीण जी गुप्त रहे।

मंच पर उपस्थित सभी संतों एवं वक्ताओं का सम्मान कार्यक्रम संयोजक श्री धर्मेन्द्र सिंह परिहार एवं सह-संयोजक श्री ओमप्रकाश मोहने द्वारा, साथ ही उपस्थित सभी समाज प्रमुखों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर उज्जैन महानगर के 100 से अधिक समाजों का प्रतिनिधित्व रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी पूजनीय संतों एवं समाज प्रमुखों द्वारा सामूहिक रूप से संत शिरोमणि रविदास जी की आरती की गई। साथ ही 2121 दीपकों से मंदिर एवं घाट परिसर की भव्य सजावट की गई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया।

पूरे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रघुवीर सिंह सिसोदिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रान्त सहकार्यवाह ,श्री मुकेश दिसावल मालवा प्रान्त सामाजिक समरसता संयोजक,धर्मेंद्र मौर्य प्रांत सह संयोजक ,शेखर दिसावल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सामाजिक समरसता मंच की ओर से आभार सह-संयोजक श्रीमती जयश्री गिरी द्वारा किया गया।
सादर प्रकाशनार्थ
धर्मेंद्र सिंह परिहार
कार्यक्रम संयोजक