UJJAIN : रेडियो दस्तक 90.8 एफएम के आठवें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों नागरिकों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

UJJAIN : रेडियो दस्तक 90.8 एफएम के आठवें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों नागरिकों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

उज्जैन। उज्जैन के पहले कम्युनिटी रेडियो दस्तक 90.8 एफएम ने जनसंचार के क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को आत्मसात करते हुए अपने सात वर्ष की सफल एवं जनोपयोगी यात्रा पूर्ण की तथा आठवें वर्ष में प्रवेश के अवसर को भी जनकल्याण की भावना के साथ मनाते हुए रेडियो दस्तक 90.8 एफएम द्वारा भारतीय ज्ञानपीठ , माधव नगर में एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

रेडियो दस्तक 90.8 एफएम के पीआरओ विनय भक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जनहितकारी चिकित्सा शिविर में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र से जुड़े डॉ. विनोद वैरागी, डॉ. जितेन्द्र जैन, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. प्रद्युमन्न मलिक, डॉ. प्रिया पान्टेल, डॉ. श्वेता शर्मा सहित आयुष विभाग के अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिनकी सहभागिता से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

शिविर के माध्यम से आमजनों को एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक पद्धतियों के अंतर्गत समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर विविध चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती दुर्गा चौधरी उपस्थित रहीं, वहीं श्री शक्ति सिंह चौधरी ने भी इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था प्रमुख संदीप कुलश्रेष्ठ, डायरेक्टर अमृता कुलश्रेष्ठ, पुष्कर बाहेती, डॉ. चंदर सोनाने, डॉ. विनोद वैरागी, स्वदेश शर्मा एवं मुनि बाहेती द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

चिकित्सा शिविर में कुल 288 लोगों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। शिविर के दौरान आमजनों को आयुष परामर्श, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, रक्तचाप जाँच, पंचकर्म सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श की सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गईं। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा प्रत्येक मरीज की गंभीरता से जाँच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में शिविर में अपनी सेवाएँ प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।