गंजबासौदा (ओमप्रकाश चौरसिया)। पंचकल्याण महोत्सव के उपरान्त भारतीय जैन संगठन इकाई गंजबासौदा द्वारा स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में “वर्ल्ड वूमेन डे” के अवसर पर एक अनूठा प्रयास करने का प्रयत्न किया, जिसमें भारतीय महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बिजनेस एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने घरेलू उत्पाद के 18 बिज़नेस स्टॉल लगाकर व्यापार के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय जैन संगठन द्वारा पूरे भारत में एक विशेष अभियान चलाया गया है, जिसमें “कामकाजी महिलाओं को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए” प्रोग्राम तैयार कर बिज़नेस एक्सपो लगाया जा रहा है। जैन समाज से जुड़ी महिलाएं स्वयं घर से काम कर, अपने परिवार को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं, साथ ही व्यापार जगत में स्वयं अपनी भी पहचान स्थापित कर रही हैं। नगर में आयोजित वूमेन बिज़नेस एक्सपो में कुल 18 सशक्त महिलाओं ने अपने घरेलू उत्पाद के स्टॉल लगाकर व्यापार का प्रचार एवं प्रसार किया। वहीं आयोजक के साथ साथ समाज जन ने घरेलू उत्पाद की समीक्षा कर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। जिसमें घर के बने शुद्ध नमकीन के बिस्कुट, खाखरे, पापड़ी, अलग अलग स्वाद के पापड़ का स्टॉल लगाया गया, साथ ही सिलाई ,बुटीक, सूट, साड़ी, कॉस्मेटिक सभी प्रकार के स्टॉल एक्सपो में शामिल हुए। भारतीय जैन संगठन द्वारा आयोजित वूमेन बिज़नेस एक्सपो में मुख्य अतिथि गंज बासौदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने फीता काटकर एक्सपो का शुभारंभ किया और महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित “वूमेन बिज़नेस एक्सपो” की सराहना की।
वर्ल्ड वूमेन डे पर भारतीय जैन संगठन द्वारा, महिला सशक्तिकरण के लिए किया अनूठा प्रयास, आत्मनिर्भर भारतीय महिला ने लगाया बिजनेस एक्सपो, स्टॉल लगाकर किया प्रचार प्रसार








