राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में विश्व सिकल सेल दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
चंडीगढ़, 18 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

सोशल साईंस एण्ड मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, अंतर्राष्ट्रीय युवा आर्थिक परिषद एवं मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ आर्थिक परिषद के द्वारा दिनांक 29 मार्च 2026, रविवार को 11 बजे से कॉन्फ्रेंस हॉल, मध्यप्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साईंस रिसर्च महाश्वेता नगर, उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विषय वैश्विक भारतः विकास और चुनौतियां एवं युवा भारत-विकसित भारत आदि अन्य विषय पर आयोजित किया जा रहा है।
संगोष्ठी के संचालन समिति के श्री गौरव धाकड़ ने बताया संगोष्ठी में देश एवं विदेश के प्राध्यापक एवं शोध छात्र शामिल होंगे। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रो. रघुराज किशोर तिवारी-राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रो. मधुकरभाई एस. पाडवी-अध्यक्ष आईसीएसएसआर दिल्ली और कुलपति, बिरसा मुंडा जनजाति विश्वविद्यालय गुजरात, प्रो. अर्पण भारद्वाज-कुलपति सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन, प्रो. दिनेश कुमार शर्मा-पूर्व कुलपति एवं सदस्य पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, प्रो. राजीव दीक्षित-उपाध्यक्ष, अटल बिहारी व अन्य गणमान्य रहेंगे।