Madhya Pradesh : अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन रतलाम द्वारा वैश्य एकता दिवस पर सैलाना स्थित गोशाला में 600 गायों की गौसेवा एवं गोवर्धन पूजा संपन्न - Samacharline.com
देशमध्य प्रदेशहोम

Madhya Pradesh : अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन रतलाम द्वारा वैश्य एकता दिवस पर सैलाना स्थित गोशाला में 600 गायों की गौसेवा एवं गोवर्धन पूजा संपन्न

अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा वैश्य एकता दिवस के तहत देश भर में गौसेवा को प्रमुख प्रकल्प मान आयोजन किए गए , इसी तारतम्य में रतलाम जिला इकाई द्वारा सैलाना गौशाला में गौसेवा एवं गोवर्धन पूजा आयोजित की गई l सैलाना गौशाला में करीब 600 गायों के बीच संस्था पदाधिकारीयो ने सेवा प्रदान की l संस्था प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या मोना संतोष कटारिया को गौ सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए वैश्य सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया l मोना कटारिया पिछले कई वर्षों से गौ सेवा के लिए सहयोग एवं योगदान दे रही है, उन्होंने सैलाना गौशाला में गायों के अस्पताल के निर्माण का संकल्प लिया है l

कार्यक्रम को संबोधित कर रही मुख्य अतिथि पद्माश्री डॉ. लीला जोशी ने मोना कटारिया के कार्य को समाज उत्थान के लिए अनुकरणीय प्रयास बताया एवं गौसेवा को मनुष्य सेवा के समान बताया, उन्होंने कहा कि पशु बोल नहीं पाते एवं उनकी सेवा ईश्वरीय सेवा के समान है l

गौ माता की सेवा करना प्रभु भक्ति के समान है l उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की आगामी गतिविधियों में भी अपना सहयोग देने हेतु आश्वास किया l

समाजसेवीका मोना कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौ सेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पिता मणिलाल घोटा एवं पति संतोष कटारिया से मिली है एवं बचपन से ही उनकी गौ सेवा के प्रति रुचि रही l वे एआई के माध्यम से ऐसे सॉफ्टवेयर पर कार्य कर रही है जिसमें रतलाम एवं इंदौर जिले की प्रत्येक गाय की टैगिंग हो एवं उनका स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखा जाए जिससे कि प्रत्येक गाय को समय समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके l

गौ सेवा कार्यक्रम में संस्था जिला अध्यक्ष वरुण पोरवाल ने स्वागत भाषण में संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला l उन्होंने कहा कि संस्था के देशभर में एक करोड़ से अधिक सदस्य हैं एवं वैश्यजन के हित में संस्था कार्य कर रही है l गौ सेवा का प्रकल्प संपूर्ण भारत में चलाया जा रहा है एवं हर जिले में गौ सेवा के कार्यक्रम हो रहे हैं जिससे संस्था सदस्यों में सेवा भाव एवं गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त हो l

सैलाना गौशाला के अध्यक्ष मणिलाल घोटा ने बताया कि वह 1992 से अध्यक्ष के तौर पर गोशाला में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, गौशाला में 600 से अधिक गाय हैं एवं सभी गाये दूध देने की दृष्टि से अनुपयोगी है , गौशाला में 14 कर्मचारी है एवं एक लोडिंग वाहन की सुविधा है, जब भी सूचना मिलती है कि कोई गाय बीमार है या किसी गाय का एक्सीडेंट हो गया है तत्काल लोडिंग वाहन और कर्मचारी गाय को गौशाला में ले आते हैं एवं उनके अच्छे से देखरेख करते हैं ,गायों की चिकित्सा हेतु प्रतिदिन चिकित्सक की भी सुविधा उपलब्ध रहती है l गायों के गोबर से गोबर गैस प्लांट का निर्माण भी किया गया है जिससे गैस निर्मित होती है l

सदस्यों ने गोवर्धन पूजा कर गौ सेवा आरम्भ करी l इस अवसर पर संस्था के बंसीलाल मजावदिया,निलेश लड्ढा, विशाल डांगी, रितिका अर्पित जैन, संजय बाफना ,अर्पित लूनिया, श्रीकांत डोसी, ललित चोपड़ा, मुरली खंडेलवाल, अंकित खंडेलवाल ,धर्मेंद्र माहेश्वरी, अभिषेक धूत,राजेश धूपिया, अर्पित जैन, जितेंद्र माहेश्वरी , विपुल मोदी, सिद्धराज बाबेल, नवीन अग्रवाल, सौरभ मेहता, संगीता बाफना , प्रियंका लूनिया मयंक घोटा आदि अन्य वैश्यजन उपस्थित रहे l संचालन संजय बाफना ने किया, आभार विशाल डांगी ने माना l

Digital AD 250x300-9