फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पिछले 18 महीनों में फार्मा क्षेत्र...
पिछले 18 महीनों में फार्मा क्षेत्र...
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का संबन्ध एक...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़नगर जिला उज्जैन के निकट झलारिया गांव में बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय बालक भागीरथ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार की ओर से दिवंगत बालक के परिजन को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत बालक की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।