Madhya Pradesh : अंतर संभागीय जे एस आनंद महिला सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा, आयुषी एवं कनिष्का के उम्दा प्रदर्शन से इन्दौर संभाग की शानदार जीत - Samacharline.com
इंदौरमध्य प्रदेशहोम

Madhya Pradesh : अंतर संभागीय जे एस आनंद महिला सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा, आयुषी एवं कनिष्का के उम्दा प्रदर्शन से इन्दौर संभाग की शानदार जीत

सचिव देवाशीष निलोसे एवं महिला क्रिकेट संयोजक नरेन्द्र राठौर ने बताया कि एमपीसीए द्वारा आयोजित अंतर संभागीय जे एस आनंद महिला सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट स्पार्धा के अंतर्गत आज इंदौर संभाग एवं उज्जैन संभाग के मध्य मैच खेला गया जिसमें इंदौर संभाग ने पहले खेलते हुए 50 ओवरो में 5 विकेट खोकर 230 रन बनाये। कनिष्का ठाकुर ने 70 रन, भारतीय अंडर-19 खिलाडी आयुषी शुक्ला 62 रन एवं आशना पाटीदार ने 30 रन बनाये। अनिश्का चौघरी ने 2 विकेट लिये। जवाब में उज्ज्ैन संभाग की टीम 49 ओवरो में सभी विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई और यह मैच 83 रनों से हार गई। इशाना स्वामी ने 74 रन बनाये। इंदौर की और से आयुषी शुक्ला, जीया जेठवा एवं धानी बुचाडे ने 2-2 विकेट लिये। इंदौर की आशना पाटीदार एवं उज्जैन की संध्या यादव को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक एवं आयुषी शुक्ला ने प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

अंतर संभागीय भाउ निवसकर अंडर-15 क्रिकेट स्पर्धा स्पर्धा, आराध्य आदिवाल के नाबाद दोहरे शतक से इन्दौर संभाग की विशाल जीत

सचिव देवाशीष निलोसे ने बताया कि एमपीसीए द्वारा आयोजित अंतर संभागीय भाउ निवसकर अंडर-15 स्पार्धा के अंतर्गत आज अंडर-15 विजेता इंदौर संभाग का मुकाबला रेस्ट आफ एमपी (जिसमें एमपी के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी शामिल है) का तीन दिवसीय मुकाबला खेला गया जिसमें इंदौर संभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पाीर में 126 ओवरो में 7 विकेट खोकर 427 रन बनाकर पारी समाप्ति की धोषणा की । आराध्य आदिवाल ने शानदार नाबाद 200 रन, अंश दलाल ने 62 रन एवं वीर पाण्डे ने 84 रन बनाये। आदर्श यादव ने 4 विकेट लिये। जवाब में रेस्ट आफ एमपी की टीम अपनी पहली पारी में 54 ओवरे में 170 रनों पर सिमट गई और फालोऑन खेलने को मजबूर हो गई । कार्तिक ने सर्वाधिक 55 रन बनाये। जुल्फिकार एव अंश दलाल ने 3-3 विकेट लिये । फालोआने खलते हुए रेस्ट आफ एमपी की टीम कोई कमाल नहीं दिखाई और इंदौर के गेंदबाजों के सामने नतमस्तक हो गई और यह मैच एक पारी और 71 रनों के अंतर से हार गई । मैन आफ द मैच का पुरस्कार इंदौर संभाग के आराध्य आदिवाल को दिया गया ।

स्व. सुरेशचन्द्र लुणावत स्मृति अंडर-18 क्रिकेट स्पर्धा, देव्ज एकेडमी सेमीफायनल में

आईडीसीए के तत्वावधान अपेक्स क्लब द्वारा आयोजित एवं संजय लुणावत फाउण्डेशन द्वारा प्रायोजित स्व. सुरेशचन्द्र लुणावत स्मृति का क्वाट्रर फायनल मैच आज देव्ज एकेडमी एव एसवीसीए के मध्य खेला गया जिसमें देव्ज एकेडमी ने पहले खेलते हुए 43 ओवरो में सभी विकेट खोकर 153 रन बनाये। सौम्य पाटीदार ने घातक गंेदबाजी करते हुए 8 विकेट लिये। जवाब में एसवीसीए की टीम 51 ओवरो में 150 रनों पर सिमट गई और इस तरह देव्ज एकेडमी को 3 रनों की महत्वपूर्ण बढत हासिल हुईं। विवान पाण्डे व शिवनाथ कलवानीने 3-3 विकेट लिये। जवाब में खेल समाप्त होने तक देव्ज एकेडमी ने अपनी दूसरी पारी में 54 ओवरो में 6 विकेट खोकर 250 रन बना लिये थे। आसमान नायर ने शानदार 128 रन बनाये आरव ने 53 रन बनाये। इस तरह देव्ज एकेडमी ने यह मैच पहली पारी की बढत के आधार पर जीतकर सेमीफायनल में प्रवेश किया ।

स्वामी विवेकानंद टी-20 ट्राफी, एमवायसीसी सेमीफायनल में

आईडीसीए के तत्वावधान में एसवीसीए द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद टी-20 स्पर्धा के अंतर्गत आज एमवायसीसी एवं विजय क्ल्ब के मध्य क्वार्टर फायनल मैच खेला गया जिसमें एमवायसीसी ने पहले खेलते हुए 20 ओवरो में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाये। अभिषेक यादव ने 55 रन एवं दर्शन राठौर ने 32 रन बनायें। आयुष व दीपक ने 2-2 विकेट लियें । जवाब में विजय क्ल्ब की टीम 20 ओवरो में 6 विकेट पर 151 रन ही बना पाई और यह मैच 34 रनों से हार गई। सागर सोलंकी ने सर्वाधिक 62 रन बनाये। आकाश राजावत व नयनाज मेवाडा ने 2-2 विकेट लिये।

Page 1MP Achievement Digital AD_300X250