एसजीएस कॉलेज में 89 लाख से विकसित होगा स्पोर्ट्स ग्राउंड, हाई मास्ट व प्रवेश द्वार - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

देशमध्य प्रदेशहोम

एसजीएस कॉलेज में 89 लाख से विकसित होगा स्पोर्ट्स ग्राउंड, हाई मास्ट व प्रवेश द्वार

गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। शहर के एसजीएस कॉलेज खेल मैदान को विकसित करने के लिए विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के साथ खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली। विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने विधिवत पूजन कर नलकूप खनन कार्य की शुरुआत कराई। यहां हैंडपंप स्थापित किया जाएगा।

इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष विपिन तिवारी, प्राचार्य नरेंद्र ठाकुर सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे। लंबे समय से मैदान पर पानी जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विधायक रघुवंशी ने बताया कि विधायक निधि से करीब 89 लाख रुपए की लागत से मैदान को सुविधायुक्त स्पोर्ट्स ग्राउंड के रूप में विकसित किया जाएगा। आगामी एक से सवा साल में यहां बुनियादी और उन्नत खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जनभागीदारी समिति के माध्यम से हाईमास्ट लाइट और दो भव्य प्रवेश द्वार भी स्वीकृत किए गए हैं। खिलाड़ियों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह है। युवा खिलाड़ी युजवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पानी की समस्या खत्म होने से अभ्यास और बेहतर होगा। राहुल यादव ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद यहां से हर साल बड़ी संख्या में युवा सेना और पुलिस में चयनित हो रहे हैं।

बोरिंग कार्य शुरू होते ही खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि सुविधाएं बढ़ने से यह मैदान शहर के खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाएं खोलेगा।