मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.
निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे...
उत्तराखंड। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान स्थित...

उज्जैन,19 मई। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की संभागीय शाखा भरतपुरी, उज्जैन द्वारा मंगलवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, उज्जैन के सभाकक्ष में उज्जैन संभाग के सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अपेक्स बैंक के नव मनोनीत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव जी ने की। बैठक में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज कुमार गुप्ता , संभागीय शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र रावत, उज्जैन जिला बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशेष श्रीवास्तव तथा देवास, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच एवं आगर-मालवा जिला बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने वैश्विक ऊर्जा संकट के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नागरिकों से किए गए अनुरोध का उल्लेख करते हुए सहकारिता एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से “ईंधन बचाओ – ऊर्जा बचाओ” की अपील की। साथ ही उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” अभियान को सशक्त बनाने और “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान के तहत जिला बैंक मुख्यालय तथा समस्त पैक्स स्तर पर लक्ष्य पूर्ण कर पौधारोपण करने का आह्वान किया, ताकि “हरित सहकार अभियान” सहकारी समितियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास का प्रभावी मॉडल बन सके।
बैठक में सदस्यता महाभियान, ऋण वितरण, वसूली, अमानत संग्रहण, टर्म लोन, पैक्स की व्यावसायिक गतिविधियों तथा गेहूँ उपार्जन की विस्तृत समीक्षा की गई।
उज्जैन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा सदस्यता अभियान में पूरे मध्य प्रदेश में सर्वाधिक अंश पूंजी (लगभग 50 लाख रुपये) जमा की गई है। वर्ष 2025-26 में अल्पावधि फसल ऋण की सर्वाधिक वसूली देवास जिला बैंक द्वारा की गई। कुछ जिला बैंकों द्वारा अमानत संग्रहण (कासा) के लक्ष्य 100 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए गए, जबकि शेष बैंकों को लक्ष्य पूर्ति हेतु और प्रयास करने के निर्देश दिए गए। टर्म लोन वितरण में उदासीनता पर चिंता व्यक्त की गई तथा सभी जिला बैंकों को विविध उद्देश्यों के लिए अधिक से अधिक ऋण वितरण करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान गेहूँ उपार्जन कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। ईपीओ पेंडिंग न रहने तथा शत-प्रतिशत उपार्जित अनाज का परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बी-पैक्स संस्थाओं की वार्षिक आमसभा में न्यूनतम 10 सदस्य किसानों को सम्मानित करने का सुझाव भी दिया गया। बैठक के समापन पर संभागीय शाखा प्रबंधक श्री शैलेन्द्र रावत द्वारा आभार व्यक्त किया गया।